शेयर मंथन में खोजें

डीसीबी बैंक (DCB Bank) की शुद्ध ब्याज आमदनी और मुनाफे में बढ़ोतरी

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में डीसीबी बैंक (DCB Bank) का मुनाफा 24.7% अधिक रहा।

बैंक ने 58.90 करोड़ रुपये की तुलना में 73.44 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि इसकी शुद्ध ब्याज आमदनी 248 करोड़ रुपये से 13.6% अधिक 281.80 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात 0.9% से 20 आधार अंक घट कर 0.7% और प्रोविजन 5.5% बढ़ कर 31.9 करोड़ रुपये के हो गये। हालाँकि तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक के प्रोविजन में 4% की गिरावट दर्ज की गयी। साथ ही बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन भी 4.22% से घट कर 3.83% रह गया।
डीसीबी बैंक की जमा 27% बढ़ कर 26,169 करोड़ रुपये, शुद्ध एडवांस 27% अधिक 22,069 करोड़ रुपये, सीएएसए अनुपात 25.88% से गिर कर 24.30% और बेसल 3 मानक के अनुसार पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) 14.65% से बढ़ कर 15.57% रहा।
दूसरी ओर बुधवार को बीएसई में डीसीबी बैंक का शेयर 7.75 रुपये या 4.61% की गिरावट के साथ 160.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 206.50 रुपये और निचला स्तर 139.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख