शेयर मंथन में खोजें

दो नये स्कूटर बाजार में उतारेगी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp)

खबरों के अनुसार प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) दो नये स्कूटर घरेलू बाजार में पेश करेगी।

125 सीसी की इन नये स्कूटरों में ड्यूट 125 और मेस्ट्रो 125 शामिल हैं। खबर है कि इनमें एक अगले हफ्ते और दूसरा दिसंबर में बाजार में उतारेगी।
बाकी कंपनियों के तरीके से अलग हीरो मोटोकॉर्प पहली स्कूटर को केवल एक बाजार में पेश करेगी और फिर धीरे-धीरे 2-3 हफ्तों में इसे बाकी क्षेत्रों में पेश किया जायेगा। इस कदम कंपनी को वाहन का उत्पादन बढ़ाने का पर्याप्त समय मिल जाता है।
दूसरी ओर बुधवार को बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 83.60 रुपये या 2.88% की गिरावट के साथ 2,815.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 3,895.00 रुपये और निचला स्तर 2,695.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख