शेयर मंथन में खोजें

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शुद्ध लाभ में 11.3% की गिरावट

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 11.3% गिरावट आयी है।

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 423.7 करोड़ रुपये के मुकाबले अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 2018 की समान अवधि में घट कर 375.7 करोड़ रुपये रह गया। मगर इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 6,791.2 करोड़ रुपये से 20% की बढ़त के साथ 8,151.5 करोड़ रुपये हो गयी। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट का एबिटा 8.3% घट कर 1,226.3 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 465 आधार अंक घट कर 15% रह गया। बता दें कि कंपनी के नतीजे जानकारों की उम्मीद से कमजोर रहे।
मुख्य कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी से अल्ट्राटेक सीमेंट की लागत प्रभावित हुई। साथ ही पेट कॉक की कीमतों में हुई 20% की बढ़ोतरी ने भी लागत पर दबाव डाला।
दूसरी तरफ बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 3,730.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 3,640.00 रुपये पर खुला और 3,529.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 120.95 रुपये या 3.24% की कमजोरी के साथ 3,609.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख