शेयर मंथन में खोजें

त्रिभुवनदास भीमजी (Tribhovandas Bhimji) ने किया नये स्टोर का शुभारंभ

प्रमुख ज्वेलरी कंपनी त्रिभुवनदास भीमजी (Tribhovandas Bhimji) ने पुणे में एक नये आभूषण बिक्री स्टोर का शुभारंभ किया है।

कंपनी का नया स्टोर पुणे के ग्राउंड सेंट्रियोल मॉल में स्थित है। इसके साथ ही त्रिभुवनदास भीमजी के द ऑरिजिनल (The Original) स्टोरों की संख्या 39 हो गयी है। कंपनी के ये 39 स्टोर देश भर के 27 शहरों में मौजूद हैं। बता दें कि पुणे में यह कंपनी का तीसरा शोरूम है।
उधर शुक्रवार को त्रिभुवनदास भीमजी के शेयर में 2% से अधिक मजबूती आयी। बीएसई में त्रिभुवनदास भीमजी का शेयर 1.50 रुपये या 2.66% की बढ़त के साथ 57.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 155.00 रुपये और निचला स्तर 48.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख