शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने किया पुरानी अर्टिगा पर 65,000 रुपये तक की छूट का ऐलान

खबरों के अनुसार प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी अर्टिगा 2018 मॉडल पर 65,000 रुपये तक की छूट का ऐलान किया है।

कंपनी पेट्रोल वर्जन पर 45,000 रुपये और डीजल वर्जन पर 65,000 रुपये तक की छूट दे रही है।
खबर है कि कंपनी यह ऑफर अपनी बची हुई अर्टिगा के स्टॉक के निबटारे के लिए दे रही है, क्योंकि मारुति अगले महीने अर्टिगा का फेसलिफ्ट वर्जन पेश करेगी। नयी अर्टिगा का नया वर्जन पुराने मॉडल से लगभग 30,000 से 60,000 रुपये तक महँगा हो सकता है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में मारुति का शेयर 118.35 रुपये या 1.72% की गिरावट के साथ 6,760.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 10,000.00 रुपये और निचला स्तर 6,650.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख