शेयर मंथन में खोजें

आईफोन एक्सआर (iPhone XR) अब एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध

प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने आईफोन एक्सआर (iPhone XR) को अपने ऑनलाइन स्टोर पर पेश कर दिया है।

उपभोक्ता आईफोन एक्सआर के लिए प्री-ऑर्डर दे सकते हैं, जिसकी डिलिवरी एयरटेल 26 अक्टूबर से शुरू करेगी।
उपभोक्ताओं को आईफोन एक्सआर के 64 जीबी वाले वर्जन लिए 14,999 रुपये, 128 जीबी के लिए 19,999 रुपये और 256 जीबी के लिए 29,999 रुपये का अग्रिम भुगतान करना होगा, जिसके बाद तीनों संस्करणों पर 3,499 रुपये प्रति माह की 24 किस्तें अदा करनी होंगी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 1.25 रुपये या 0.43% की गिरावट के साथ 286.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 565.00 रुपये और निचला स्तर 282.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख