शेयर मंथन में खोजें

स्ट्राइड्स फार्मा (Strides Pharma) की इकाई को मिली यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी

स्ट्राइड्स फार्मा (Strides Pharma) की सहायक कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा ग्लोबल (Strides Pharma Global) को एक नयी दवाई के लिए अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी गाबापेंटिन कैप्सूलों (Gabapentin Capsules) के लिए मिली है, जो एक अन्य दवा कंपनी फाइजर के न्यूरोंटिन कैप्सूल का जेनेरिक संस्करण है। इस दवा का इस्तेमाल दौरा रोकने और नियंत्रित करने तथा वयस्कों में चर्मरोग के बाद तंत्रिका दर्द से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में स्ट्राइड्स फार्मा का शेयर 9.10 रुपये या 2.10% की गिरावट के साथ 424.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 909.31 रुपये और निचला स्तर 334.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख