शेयर मंथन में खोजें

तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) को मिला स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) से ठेका

दूरसंचार उपकरण कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) को स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) से ठेका मिला है।

तेजस नेटवर्क्स को 111 करोड़ रुपये का यह ठेका स्टरलाइट टेक से भारतीय नौसेना के देशव्यापी डिजिटल संचार नेटवर्क के लिए मिला है। ठेके के तहत तेजस नेटवर्क्स नौसेना को अत्याधुनिक टेराबिट क्षमता वाले डीडब्ल्यूडीएम सिस्टम और उच्च प्रदर्शन लेयर -3 मल्टी गीगाबाइट एथरनेट स्विच की आपूर्ति करेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में तेजस नेटवर्क्स का शेयर 275.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 277.70 रुपये पर खुला। सवा 10 बजे के करीब यह 0.15 रुपये या 0.05% की मामूली गिरावट के साथ 275.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख