शेयर मंथन में खोजें

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) की संयुक्त इकाई के संयंत्र का यूएसएफडीए ने किया निरीक्षण

अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने प्रमुख दवा निर्माता एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) की संयुक्त उद्यम कंपनी एल्योर डर्मास्यूटिकल्स (Aleor Dermaceuticals) के करखाड़ी (गुजरात) में स्थित संयंत्र का निरीक्षण किया है।

यूएसएफडीए ने इस संयंत्र को बिना किसी टिप्पणी के हरी झंडी दिखा दी है। बता दें कि संयंत्र का निरीक्षण 15 से 19 अक्टूबर के दौरान किया गया।
एल्योर डर्मास्यूटिकल्स में एलेम्बिक फार्मा की 60% और एक अन्य दवा कंपनी ऑर्बिक्यूलर फार्मास्यूटिकल (Orbicular Pharmaceutical) की 40% हिस्सेदारी है।
दूसरी तरफ बीएसई में एलेम्बिक फार्मा का शेयर 608.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 619.35 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार में 621.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 11 बजे के करीब यह 8.95 रुपये या 1.47% की बढ़त के साथ 617.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख