शेयर मंथन में खोजें

गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) को मिले 403.96 करोड़ रुपये का ठेके

गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) को 403.96 करोड़ रुपये के तीन ठेके प्राप्त हुए हैं।

कंपनी को तीनों ठेके बिहार सड़क विकास निगम से मिले हैं, जिनके तहत गायत्री प्रोजेक्ट्स को कादिरगंज-खैरा रोड की 75.10 किमी लंबी सड़क उन्नति/नवीनीकरण करना है। मगर सकारात्मक खबर के बावजूद गायत्री प्रोजेक्ट्स के शेयर में आज कमजोरी आयी है।
बीएसई में गायत्री प्रोजेक्ट्स का शेयर 169.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 171.50 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार में 166.90 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 11.40 बजे के करीब यह 2.95 रुपये या 1.74% की कमजोरी के साथ 166.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख