शेयर मंथन में खोजें

एसकेएफ इंडिया (SKF India) के शेयर में 2% से अधिक तेजी

एसकेएफ इंडिया (SKF India) के शेयर में आज 2% से अधिक की मजबूती आयी है।

कंपनी का निदेशक मंडल 24 अक्टूबर को 10 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयरों की वापस खरीद के प्रस्ताव पर विचार करेगा। उसी बैठक में चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के वित्तीय नतीजों पर भी चर्चा की जायेगी।
बीएसई में एसकेएफ इंडिया का शेयर 1,691.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,787.95 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद यह थोड़ी गिरावट के कारण 1,722.800 रुपये तक गिरा। 12 बजे के करीब एसकेएफ इंडिया के शेयरों में 36.00 रुपये या 2.13% की तेजी के साथ 1,727.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख