शेयर मंथन में खोजें

टाटा संस (Tata Sons) ने बढ़ायी टाटा मोटर्स (Tata Motors) में हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा संस (Tata Sons) ने टाटा मोटर्स (Tata Motors) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ायी है।

टाटा संस ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान टाटा मोटर्स में अपना हिस्सा 33.3% से 34.2% तक बढ़ा लिया है। टाटा संस ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब टाटा मोटर्स की बाजार पूँजी घट रही है और इसकी यूके में स्थित सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर के सामने कई मुश्किलें हैं। पिछले लगातार तीन महीनों में जेगुआर लैंड रोवर की बिक्री घटी है।
दूसरी तरफ बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 174.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 176.80 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद यह 171.50 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। साढ़े 12 बजे के करीब टाटा मोटर्स के शेयरों में 2.15 रुपये या 1.23% की गिरावट के साथ 172.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख