शेयर मंथन में खोजें

हैटसन एग्रो (Hatsun Agro) की आमदनी और मुनाफे में बढ़त

वर्ष दर वर्ष आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में देश की निजी क्षेत्र में सबसे बड़ी डेयरी कंपनी हैटसन एग्रो (Hatsun Agro) के मुनाफे में 0.14% और शुद्ध आमदनी में 11.27% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में 38.21 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 38.26 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं इसकी आमदनी 1,066.84 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,187.10 करोड़ रुपये की रही। कंपनी का एबिटा 108.03 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.78% की वृद्धि के साथ 124.00 करोड़ रुपये हो गया। मगर मुनाफे में मामूली बढ़त के बीच हैटसन एग्रो की प्रति शेयर आय (ईपीएस) 2.51 रुपये के मुकाबले 5.17% गिर कर 2.38 रुपये की रह गयी।
साल दर साल आधरा पर ही कंपनी की कच्चे माल की खपत 820.62 करोड़ रुपये के मुकाबले 817.74 करोड़ रुपये, कर्मचारी लागत 36.62 करोड़ रुपये से बढ़ कर 39.53 करोड़ रुपये और ह्रास 40.61 करोड़ रुपये की तुलना में 48.86 करोड़ रुपये का रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में हैटसन एग्रो का शेयर 622.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 630.00 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद यह 651.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, मगर करीब साढ़े 11 बजे इसमें गिरावट आनी शुरू हो गयी। 1 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 9.20 रुपये या 1.48% की गिरावट के साथ 613.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख