शेयर मंथन में खोजें

तो पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) ने ऐसे जुटाये 1,775 करोड़ रुपये

देश की पाँचवीं सबसे बड़ी आवास वित्त कंपनी पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) ने 1,775 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

कंपनी ने यह रकम वाणिज्यिक पत्र (Commercial Papers) जारी करके प्राप्त की है। यह वाणिज्यिक पत्र कई बैंकों और म्यूचुअल फंडों को जारी किये गये हैं। बता दें कि वाणिज्यिक पत्र कंपनियों द्वारा जुटायी जाने वाली छोटी अवधि के ऋण होते हैं। कंपनियाँ ऐसे ऋण छोटी अवधि के समय की जरूरतों को पूरा करने के लिए जुटाती हैं।
इस बीच बीएसई में पीएनबी हाउसिंग का शेयर 706.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 708.00 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद कारोबार के दौरान यह शेयर 742.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 4.60 रुपये या 0.65% की बढ़त के साथ 711.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख