शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने शुरू की गूगल असिस्टेंट आधारित डिजिटल ग्राहक सेवा

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के लिए गूगल असिस्टेंट आधारित डिजिटल ग्राहक सेवा शुरू की है।

नयी सुविधा से गूगल असिस्टेंट के जरिये एयरटेल के स्मार्टफोन उपभोक्ताओं को बैलेंस की जानकारी, बेस्ट ऑफर्स, डेटा बैलेंस आदि खाता संबंधित सवालों का तुरंत जवाब मिल जायेगा। इससे एयरटेल के उपभोक्ताओं का अनुभव बेहतर होगा। एयरटेल इस सुविधा को भविष्य में अन्य भाषाओं में भी शुरू करेगी, जो अभी केवल इंग्लिश में उपलब्ध है।
इस बीच बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 286.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 288.70 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद कारोबार के दौरान यह 277.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 1.60 रुपये या 0.56% की कमजोरी के साथ 285.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख