शेयर मंथन में खोजें

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) के मुनाफे में 60.9% का इजाफा

दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) ने 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

इसके तिमाही मुनाफे में सालाना आधार पर 60.9% की बढ़त आयी। दवा कंपनी का मुनाफा 121.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 200 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 789.2 करोड़ रुपये से 42.8% की बढ़त के साथ 1,127 करोड़ रुपये की रही।
गौरतलब है कि साल दर साल आधार पर ही अप्रैल-जून तिमाही में एलेम्बिक फार्मा का अंतरराष्ट्रीय फॉर्मूलेशन व्यवसाय 124% बढ़ कर 587 करोड़ रुपये, घरेलू कारोबार सपाट 385 करोड़ रुपये और एपीआई कारोबार 9% अधिक 155 करोड़ रुपये का रहा।
बेहतर नतीजों में कंपनी का एबिटा 68.8% की बढ़त के साथ 302.34 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 413 आधार अंक सुधर कर 26.8% रहा।
इस बीच बीएसई में एलेम्बिक फार्मा का शेयर 608.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 619.35 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद कारोबार के दौरान यह 619.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। मगर डेढ़ बजे के बाद शुरू हुई गिरावट के कारण 571.90 रुपये के निचले भाव तक गिरा। इसके बाद पौने 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 24.10 रुपये या 3.96% की कमजोरी के साथ 584.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख