शेयर मंथन में खोजें

एशियन पेंट्स (Asian Paints) का शेयर एक महीने के निचले स्तर पर

वित्त वर्ष 2018-19 की जुलाई-सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर एशियन पेंट्स (Asian Paints) के मुनाफे में 3.8% की गिरावट दर्ज की गयी, जिससे कंपनी का शेयर एक महीने के निचले स्तर तक गिरा।

कंपनी ने 2017-18 की समान तिमाही में 593.66 करोड़ रुपये के मुकाबले 506 करोड़ रुपये का का शुद्ध लाभ कमाया, जबकि जानकारों ने कंपनी के मुनाफे में करीब 16.5% की बढ़ोतरी की संभावना जतायी थी। हालाँकि इसकी शुद्ध आमदनी 4,274.2 करोड़ रुपये से 8.8% बढ़ कर 4,639.1 करोड़ रुपये की रही। एशियन पेंट्स का एबिटा 2.1% की गिरावट के साथ 784.2 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 188 आधार अंक घट कर 16.9% रह गया।
कंपनी को सजावटी पेंट कारोबार में दो-अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गयी, मगर विदेशी मुद्रा अनुपलब्धता, उच्च मुद्रास्फीति और कारोबारी क्षेत्रों में प्रतिकूल आर्थिक स्थिति के कारण एशियन पेंट्स का अंतरराष्ट्रीय कारोबार दबाव में रहा। कंपनी के पेंट कारोबार की आमदनी साल दर साल आधार पर 8.3% की बढ़त के साथ 4,537.1 करोड़ रुपये रही। वही कंपनी के कुल व्यय 3,570.73 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,961.76 करोड़ रुपये के रहे।
बीएसई में एशियन पेंट्स का शेयर 1,201.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,133.00 रुपये पर खुल कर 1,128.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला। 10 बजे के करीब यह 64.45 रुपये या 5.36% की गिरावट के साथ 1,137.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख