शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) का निदेशक समूह करेगा शेयरों को वापस खरीदने पर विचार

25 अक्टूबर को सरकारी विद्युत उपकरण कंपनी बीएचईएल (BHEL) के निदेशक समूह की एक बैठक होने जा रही है।

बीएचईएल ने घोषणा की है कि उस बैठक में कंपनी के इक्विटी शेयरों के वापस खरीदने (Buyback) पर विचार किया जायेगा। साथ ही बीएचईएल के सितंबर में समाप्त हुई तिमाही तथा छमाही के नतीजों पर विमर्श और घोषणा भी होगी। इस खबर के बीच बीएचईएल के शेयर में 1.50% से अधिक की मजबूती आयी है।
बीएसई में बीएचईएल का शेयर 73.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 74.60 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 76.00 रुपये का रहा है। साढ़े 11 बजे के आस-पास बीएचईएल के शेयरों में 1.25 रुपये या 1.69% की बढ़ोतरी के साथ 75.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है।
बता दें कि पिछले करीब 9 महीने बीएचईएल के शेयर के लिए काफी खराब रहे हैं। इस अवधि में कंपनी के शेयर में 27% की गिरावट आयी है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बीएचईएल के शेयर का ऊपरी भाव 108.00 रुपये और निचला भाव 64.50 रुपये का रहा है। इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 27,608.93 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख