शेयर मंथन में खोजें

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) को बीएसएनएल से मिला 366.36 करोड़ रुपये का ठेका

फाइबर ऑप्टिक केबल (ओएफसी) निर्माता कंपनी हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) को बीएसएनएल (BSNL) से 366.36 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

सरकारी दूरसंचार कंपनी से मिले कार्य के अनुसार हिमाचल फ्यूचरिस्टिक को असम में सर्वेक्षण और परीक्षण के बाद ओएफसी और जीपीओएन नेटवर्क चालू करना है। साथ ही 7 साल तक इस नेटवर्क के संचालन और रखरखाव की भी जिम्मेदारी कंपनी पर होगी। इस परियोजना के तहत असम के 58 ब्लॉकों में 601 ग्राम पंचायतें ब्रॉडबैंड सेवा से जुड़ेंगी।
गौरतलब है कि हिमाचल फ्यूचरिस्टिक को यह ठेका केंद्र सरकार के भारतनेट फेज - II कार्यक्रम के अंतर्गत मिला है, जो डिजिटल इंडिया प्रोग्राम का एक मुख्य आधार है। कंपनी को बीएसएनएल से इसी योजना के तहत अन्य राज्यों में समान कार्य के लिए पहले भी ठेके मिले हैं।
हालाँकि इस खबर का हिमाचल फ्यूचरिस्टिक के शेयर पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 20.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 20.70 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में हिमाचल फ्यूचरिस्टिक का शेयर 20.70 रुपये और 20.15 रुपये के दायरे में रहा है। सवा 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.20 रुपये या 0.98% की गिरावट के साथ 20.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख