शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) की सहायक इकाई ने पूरा किया दक्षिण अफ्रीकी कंपनी का अधिग्रहण

प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) की सहायक कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका में स्थित औषधि फर्म मिरेन (Mirren) की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

यह अधिग्रहण सिप्ला की दक्षिण अफ्रीकी इकाई सिप्ला मेडप्रो साउथ अफ्रीका (Cipla Medpro South Africa) ने किया है। करीब 230.18 करोड़ रुपये के इस सौदे की घोषणा जुलाई में की गयी थी, जिसके 30 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद थी। समझौते के लिए दक्षिण अफ्रीकी प्रतियोगिता आयोग की मंजूरी ली गयी है।
दूसरी तरफ बाजार में गिरावट के बीच बीएसई में सिप्ला का शेयर भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। 629.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 627.00 रुपये पर खुल कर सिप्ला का शेयर कारोबार के दौरान अधिकतर समय लाल निशान में रहा। आज इसका ऊपरी स्तर 631.45 रुपये और निचला भाव 616.40 रुपये का रहा। अंत में यह 4.25 रुपये या 0.68% की गिरावट के साथ 624.95 रुपये पर बंद हुआ।
पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सिप्ला का शेयर 678.00 रुपये तक ऊपर गया, जबकि इसका निचला स्तर 508.10 पर रहा है। इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 50,322.71 करोड़ रुपये की है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख