शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा विप्रो (Wipro) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) के मुनाफे में 13.81% की गिरावट आयी है।

विप्रो का मुनाफा 2,192 करोड़ रुपये से घट कर 1,889 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इस बीच आईटी कंपनी की शुद्ध आमदनी 13,423.40 करोड़ रुपये से 8.32% की बढ़त के साथ 14,541 करोड़ रुपये रही। बता दें कि कंपनी के नतीजे जानकारों के अनुमानों से कमजोर रहे।
तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो विप्रो की आमदनी में 4% की बढ़त और मुनाफे में 10.9% की गिरावट आयी है। तिमाही आधार पर ही कंपनी का एबिटा 4.4% घट कर 1,913.10 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 130 आधार अंक घट कर 13.2% रह गया।
साल दर साल आधार पर देखें तो कंपनी के कुल व्यय 11,307.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.06% बढ़ कर 12,784.8 करोड़ रुपये के रहे, जबकि इसकी अन्य आमदनी 716.2 करोड़ रुपये से 12.73% घट कर 635.3 करोड़ रुपये रह गयी। इन दोनों का कंपनी के मुनाफे पर नकारात्मक असर पड़ा। हालाँकि विप्रो की आईटी सेवा आमदनी पिछली तिमाही में 13,700 करोड़ रुपये से 5% अधिक 14,377.3 करोड़ रुपये की रही।
उधर बीएसई में विप्रो का शेयर 309.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 310.20 रुपये पर खुला। शुरुआत में 299.95 रुपये तक गिरने के बाद अंत तक इसका रुख ऊपर की ओर रहा। सत्र के अंत में विप्रो का शेयर सपाट 309.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख