शेयर मंथन में खोजें

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) के तिमाही मुनाफे में 73% की जोरदार बढ़ोतरी

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2018 की समान तिमाही में भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) के मुनाफे में 73% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने 142.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 293 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। सकल ऋण पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी से भारत फानेंशियल के मुनाफे को सहारा मिला, जो कि 46% इजाफे के साथ 15,482 करोड़ रुपये पर पहुँच गये। वहीं दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी के उपभोक्ताओं की संख्या में 10.5 लाख का इजाफा हुआ। भारत फाइनेंशियल के कुल उपभोक्ताओं की संख्या साल दर साल आधार पर 31% बढ़त के साथ 82.73 लाख पहुँच गयी है।
साल दर साल आधार पर कंपनी की शुद्ध ब्याज आमदनी 83.8% की बढ़त के साथ 555 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 481.69 करोड़ रुपये से 57.80% अधिक 760.13 करोड़ रुपये की रही। ऋण आवंटन देखें तो जुलाई-सितंबर में तिमाही आधार पर 13% और सालाना आधार पर 64% की बढ़त के साथ 7,049 करोड़ रुपये के रहे। साथ ही कंपनी का शुद्ध एनपीए अनुपात केवल 0.1% रहा।
हालाँकि बाजार में गिरावट के बीच बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद कंपनी के शेयर में कमजोरी है। बीएसई में भारत फाइनेंशियल का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में सपाट 924.65 रुपये पर खुल कर 886.20 रुपये के निचले भाव तक गिरा। 11.50 बजे के करीब यह 17.85 रुपये या 1.93% की कमजोरी के साथ 906.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख