शेयर मंथन में खोजें

60.4% बढ़ा बीएचईएल (BHEL) का मुनाफा

वर्ष दर वर्ष आधार पर 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) के मुनाफे में 60.4% की वृद्धि दर्ज की गयी।

2017 की समान तिमाही में 115.42 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 185.17 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 6,168.36 करोड़ रुपये से 7.1% बढ़ कर 6,606.90 करोड़ रुपये रह गयी। हालाँकि जानकारों ने कंपनी के लिए 218 करोड़ रुपये के मुनाफे और 6,902 करोड़ रुपये की आमदनी का अनुमान लगाया था। कंपनी की अन्य आमदनी 218.50 करोड़ रुपये से 30.58% की गिरावट के साथ 151.67 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएचईएल की विद्युत आमदनी 1.7% की बढ़त के साथ 5,153 करोड़ रुपये और औद्योगिक कारोबार 31.7% की बढ़त के साथ 1,453.75 करोड़ रुपये रही।
बीएचईएल का तिमाही एबिटा साल दर साल आधार पर 40.7% की बढ़त के साथ 240.78 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 87 आधार अंक बढ़ कर 3.55% रहा।
कंपनी के मुनाफे में शानदार बढ़त हुई, मगर यह जानकारों की अनुमान से कमजोर रहे, जिसका असर बीएचईएल के शेयर भाव पर दिख रहा है। बीएसई में बीएचईएल का शेयर 75.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की गिरावट के साथ 74.95 रुपये पर खुला। पौने 12 बजे के करीब इस शेयर में एक तीखी गिरावट आयी। साढ़े 12 बजे के करीब यह 4.15 रुपये या 5.46% की कमजोरी के साथ 71.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख