शेयर मंथन में खोजें

पीवीआर (PVR) के मुनाफे में 33.5% की बढ़ोतरी

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में पीवीआर (PVR) के मुनाफे में 33.5% की बढ़त हुई।

कंपनी ने 25.17 रुपये के मुकाबले 33.02 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। साथ ही इसकी तिमाही शुद्ध आमदनी 555.3 करोड़ रुपये से 28% की बढ़त के साथ 708.5 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा पीवीआर का एबिटा 91.5 करोड़ रुपये से 35.6% बढ़त के साथ 124 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 16.5% से 100 आधार अंकों की बढ़त के साथ 17.5% रहा। साल दर साल आधार पर ही कंपनी के कर व्यय 14 करोड़ रुपये से 51.42% की बढ़त के साथ 21.2 करोड़ रुपये के रहे।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने पीवीआर के नतीजों पर कहा है कि कंपनी के वित्तीय परिणाम बेहतर रहे। पीवीआर की विज्ञापन आमदनी ब्रोकिंग फर्म के 7% बढ़त के अनुमान के मुकाबले 13.2% की बढ़त के साथ 71.8 करोड़ रुपये रही।
दूसरी तरफ बीएसई में पीवीआर का शेयर 1,282.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की गिरावट के साथ 1,280.00 रुपये पर खुल कर सत्र के दौरान 1,296.85 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा और 1,220.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। 2.30 बजे के करीब पीवीआर के शेयरों में 4.25 रुपये या 0.33% की बढ़त के साथ 1,286.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख