शेयर मंथन में खोजें

फोर्स मोटर्स (Force Motors) के मुनाफे में 4.9% की गिरावट

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी फोर्स मोटर्स (Force Motors) के मुनाफे में 4.9% की गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी के तिमाही नतीजे बाजार जानकारों के अनुमान से कमजोर रहे। पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में 41.74 करोड़ रुपये के मुकाबले फोर्स मोटर्स का मुनाफा घट कर 39.69 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान फोर्स मोटर्स की शुद्ध आमदनी भी 893 करोड़ रुपये से 1.3% की गिरावट के साथ 881.4 करोड़ रुपये रह गयी, जानकारों ने कंपनी की 1,011 करोड़ रुपये आमदनी और 47 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
फोर्स मोटर्स के नतीजों पर उच्च इनपुट लागत का प्रभाव पड़ा, जिससे कंपनी का सकल लाभ मार्जिन सालाना आधार पर 200 आधार अंक और तिमाही आधार पर 171 आधार अंक कम हो गया। सालाना आधार पर ही फोर्स मोटर्स का तिमाही एबिटा 7.4% की गिरावट के साथ 73.87 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 55 आधार अंक घट कर 8.4% रह गया।
दूसरी तरफ बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर 1,687.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 1,668.25 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका शिखर 1,720.00 रुपये और निचला स्तर 1,650.00 रुपये पर रहा। अंत में यह 11.10 रुपये या 0.66% की बढ़त के साथ 1,698.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख