शेयर मंथन में खोजें

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) को हुआ मुनाफा

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) को 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 101.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 1,749.90 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। ओरिंटल बैंक अप्रैल-जून तिमाही में भी 393.2 करोड़ रुपये के घाटे में रहा था। जानकारों का मानना है कि कम प्रावधान (Provision) और कर रिवर्सल (Tax Reversal) से बैंक के नतीजों को सहारा मिला है।
साल दर साल आधार पर ही बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 1.8% की बढ़ोतरी के साथ 1,275 करोड़ रुपये रही। मगर ठीक पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 8.5% की गिरावट आयी है।
तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात 10.63% की तुलना में 10.07% और सकल एनपीए अनुपात 17.89% से घट कर 17.24% रह गया। मगर सालाना आधार पर बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात बढ़ा है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 9.44% रहा था। बैंक के प्रोविजन 3,146.92 करोड़ रुपये से घट कर 1,073.75 करोड़ रुपये के रह गये। वहीं इसका पूँजी पर्याप्तता 10.60% से कमजोर होकर 10.35% रह गया।
दूसरी तरफ बीएसई में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का शेयर 62.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 61.25 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका शिखर 67.25 रुपये और निचला स्तर 61.25 रुपये पर रहा। अंत में यह 4.05 रुपये या 6.50% की बढ़त के साथ 66.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख