शेयर मंथन में खोजें

लाभ और आमदनी में बढ़त के बावजूद फिसला क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) का शेयर

साल दर साल आधार पर 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में विद्युत उत्पाद निर्माता क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि दर्ज की गयी।

2017 की समान तिमाही में 70.81 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 8.6% बढ़त के साथ 76.91 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी 959.71 करोड़ रुपये से 8.1% की वृद्धि के साथ 1,037.83 करोड़ रुपये की हो गयी। कंपनी के वित्तीय परिणाम जानकारों के अंदाजे के मुताबिक रहे, जिनमें इसका एबिटा 2.7% बढ़ कर 123.92 करोड़ रुपये का रहा। मगर इसका एबिटा मार्जिन 64 आधार अंक घट कर 11.9% रह गया।
अलग-अलग खंडों पर नजर डालें तो क्रॉम्पटन ग्रीव्स की विद्युत उपभोक्ता उत्पाद आमदनी 14.6% की बढ़त के साथ 712.82 करोड़ रुपये की रही, मगर लाइटिंग उत्पाद आमदनी साल दर साल आधार पर ही 3.8% की गिरावट के साथ 325.01 करोड़ रुपये की रह गयी। कंपनी ने कहा है कि इनपुट लागत के दबाव और एलईडी लाइटिंग की कीमतों में गिरावट के बावजूद कंपनी का शुद्ध लाभ मार्जिन 7.4% पर स्थिर रहा।
इसके अलावा क्रॉम्पटन ग्रीव्स की अन्य आमदनी 3.53 करोड़ रुपये के मुकाबले दोगुने से अधिक 9.83 करोड़ रुपये की रही, जबकि इसकी वित्तीय लागत 4.2% की गिरावट के साथ 15 करोड़ रुपये की रह गयी।
दूसरी तरफ बीएसई में क्रॉम्पटन ग्रीव्स का शेयर 199.25 रुपये के पिछले भाव की तुलना में 197.80 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 190.20 रुपये तक गिरा, जो इसके 52 हफ्तों का निचला भाव भी है। साढ़े 11 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 6.25 रुपये या 3.14% की गिरावट के साथ 193.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख