शेयर मंथन में खोजें

मुनाफा घटने के बावजूद उछला सीएट (Ceat) का शेयर

कमजोर वित्तीय नतीजों के बावजूद आज टायर निर्माता कंपनी सीएट (Ceat) के शेयर में 8% से ज्यादा की मजबूती आयी।

साल दर साल आधार पर 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में सीएट के मुनाफे में 13.58% की गिरावट आयी है। 2017 की इसी तिमाही में 72.99 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 63.08 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। मुनाफे में गिरावट से सीएट की प्रति शेयर आय भी 18.94% के मुकाबले 17.53% अधिक 15.62 रुपये हो गयी। हालाँकि इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,523.03 करोड़ रुपये की तुलना में 15.21% अधिक 1,754.61 करोड़ रुपये रही। दोपहिया और कारोबारी वाहन क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से कंपनी की आमदनी को काफी सहारा मिला। मगर सीएट के नतीजों बाजार जानकारों के अनुमानों से चूक गये।
तिमाही के दौरान सीएट ने कीमतों में बढ़ोतरी के जरिये इनपुट लागत को नियंत्रित रखा। हालाँकि फिर भी कंपनी के कुल व्यय 1,412.92 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,661.63 करोड़ रुपये के रहे। इस दौरान कंपनी का एबिटा 8.8% घट कर 159.24 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 239 आधार अंक गिर कर 9.1% रह गया।
दूसरी तरफ बीएसई में सीएट का शेयर 1,019.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 989.00 रुपये पर खुल कर 983.80 रुपये के निचले स्तर तक गिरा, जो इसके 52 हफ्तों का निचला भाव भी है। मगर साढ़े 10 बजे के करीब सीएट में मजबूती आनी शुरू हुई। सवा 12 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 84.75 रुपये या 8.32% की तेजी के साथ 1,103.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख