शेयर मंथन में खोजें

वोल्टास (Voltas) ने बोकारो में किया नये ब्रांड स्टोर का शुभारंभ

टाटा ग्रुप (Tata Group) की प्रमुख एयर कंडीशनर (एसी) कंपनी वोल्टास (Voltas) ने बोकारो (झारखंड) के सिटी सेंटर में नया ब्रांड स्टोर शुरू किया है। सिटी सेंटर, सेक्टर-4 बोकारो का प्रीमियर खरीदारी परिसर है।

ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से शुरू किया गया इस ब्रांड स्टोर में वोल्टास के रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव, डिशवॉशर्स और वॉटर कूलर उपलब्ध हैं।
वोल्टास की एसी बाजार में राष्ट्रीय स्तर पर 25% से अधिक बाजार हिस्सेदारी है। 1954 में शुरू हुई वोल्टास 28% बाजार हिस्सेदारी के साथ झारखंड और 23% बाजार हिस्सेदारी के साथ पूर्वी भारत की भी सबसे अग्रणी कंपनी है।
उधर बीएसई में वोल्टास के शेयर में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वोल्टास का शेयर 525.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 530.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 530.00 रुपये और निचला भाव 516.00 रुपये पर रहा है। दोपहर 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 6.20 रुपये या 1.18% की गिरावट के साथ 519.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)वोल्टास (Voltas) ने बोकारो में किया नये ब्रांड स्टोर का शुभारंभ
टाटा ग्रुप (Tata Group) की प्रमुख एयर कंडीशनर (एसी) कंपनी वोल्टास (Voltas) ने बोकारो (झारखंड) के सिटी सेंटर में नया ब्रांड स्टोर शुरू किया है। सिटी सेंटर, सेक्टर-4 बोकारो का प्रीमियर खरीदारी परिसर है। ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से शुरू किया गया इस ब्रांड स्टोर में वोल्टास के रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव, डिशवॉशर्स और वॉटर कूलर उपलब्ध हैं।
वोल्टास की एसी बाजार में राष्ट्रीय स्तर पर 25% से अधिक बाजार हिस्सेदारी है। 1954 में शुरू हुई वोल्टास 28% बाजार हिस्सेदारी के साथ झारखंड और 23% बाजार हिस्सेदारी के साथ पूर्वी भारत की भी सबसे अग्रणी कंपनी है।
उधर बीएसई में वोल्टास के शेयर में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वोल्टास का शेयर 525.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 530.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 530.00 रुपये और निचला भाव 516.00 रुपये पर रहा है। दोपहर 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 6.20 रुपये या 1.18% की गिरावट के साथ 519.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख