शेयर मंथन में खोजें

अनुमान से बेहतर रहे डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) के तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही की तुलना में 2018-19 की समान अवधि में प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) के मुनाफे में 76.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी का मुनाफा 284.9 करोड़ रुपये से बढ़ कर 503.8 करोड़ रुपये रहा, जबकि जानकारों ने 352 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था। साल दर साल आधार पर ही डॉ रेड्डीज की शुद्ध आमदनी 3,546 करोड़ रुपये से 7.1% की बढ़त के साथ 3,797.8 करोड़ रुपये हो गयी। डॉ रेड्डीज का एबिटा 25.5% बढ़ कर 864.60 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 335 आधार अंकों की बढ़त के साथ 22.8% रहा।
गौरतलब है कि जुलाई-सितंबर के दौरान डॉ रेड्डीज 412 करोड़ रुपये पर रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट पर खर्च किये। विभिन्न क्षेत्रों पर नजर डालें तो उत्तरी अमेरिका में कंपनी की आमदनी 1,431.8 करोड़ रुपये से 0.4% घट कर 1,426.5 करोड़ रुपये, यूरोप में 242.4 करोड़ रुपये की तुलना में 21% की गिरावट के साथ 191.5 करोड़ रुपये और घरेलू आमदनी 637 करोड़ रुपये से 8% की बढ़ोतरी के साथ 686.4 करोड़ रुपये रही। वहीं उभरते बाजारों में कंपनी की आमदनी 36% की बढ़त के साथ 750 करोड़ रुपये रही।
डॉ रेड्डीज के नतीजों को आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अनुमान के अनुसार ही बताया है। हालाँकि ब्रोकिंग फर्म ने कहा कि कंपनी का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा।
उधर बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,394.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली गिरावट के साथ 2,390.96 रुपये पर खुला। आज इसका ऊपरी स्तर 2,449.85 रुपये और निचला स्तर 2,371.00 रुपये रहा है। अंत में यह 6.75 रुपये या 0.28% की बढ़त के साथ 2,401.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख