शेयर मंथन में खोजें

इडेलवाइज फाइनेंशियल (Edelweiss Financial) के मुनाफे में 53% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017-18 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में इडेलवाइज फाइनेंशियल (Edelweiss Financial) के शुद्ध मुनाफे में 53% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

इडेलवाइज फाइनेंशियल ने 180.88 करोड़ रुपये के मुकाबले 276.38 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। वहीं इसकी आमदनी 2,017.2 करोड़ रुपये की तुलना में 31.4% की बढ़त के साथ 2,650 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी 46.4% की बढ़ोतरी के साथ 826 करोड़ रुपये रही। बता दें कि कंपनी के वित्तीय परिणाम जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे।
साल दर साल आधार पर ही इडेलवाइज की वित्तीय लागत 24.1% अधिक 1,179 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर एनपीए अनुपात में इजाफे के बावजूद यह नियंत्रण में रहा। कंपनी का सकल एनपीए अनुपात 1.74% के मुकाबले 1.78% और शुद्ध एनपीए अनुपात 0.66% से बढ़ कर 0.79% हो गया। कंपनी के खुदरा ऋण 75% वृद्धि के साथ 20,622 करोड़ रुपये और कॉर्पोरेट ऋण 37% अधिक 21,100 करोड़ रुपये के रहे। वहीं ग्लोबल पूँजी प्रबंधन कारोबार की परामर्श के तहत संपत्तियाँ 28% की बढ़ोतरी के साथ 98,000 करोड़ रुपये की हो गयी।
उधर बीएसई में शुक्रवार को इडेलवाइज फाइनेंशियल का शेयर 6.65 रुपये या 4.99% की मजबूती के साथ 140.00 रुपये के ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 342.00 रुपये और निचला स्तर 128.00 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख