शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इस कारण बंद करेगी ओमनी (Omni) का उत्पादन

खबरों के अनुसार प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी सबसे प्रसिद्ध गाड़ियों में से एक ओमनी (Omni) का उत्पादन बंद करेगी।

खबर है कि अक्टूबर 2020 से देश में भारत न्यू व्हीकल्स सेफ्टी असेस्मेंट प्रोग्राम (बीएनवीएसएपी) लागू होने पर कंपनी इस कार को बनाना बंद कर देगी। दरअसल आने वाले सुरक्षा मापदंडों पर खरा न उतरने के कारण कई अन्य वाहनों की तरह ओमनी भी सड़कों पर नहीं दिखेगी।
हालाँकि खबरों के मुताबिक मारुति सुजुकी ईको वैन, ऑल्टो 800 जैसी कारों के सुरक्षा मानकों को लेकर काम कर रही है, क्योंकि आगामी सुरक्षा मापदंडों पर ये कारें भी खरी नहीं उतरेंगी।
मारुति सुजुकी ने ओमनी को 1984 में पेश किया था। 34 सालों से यह भारत की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक बनी हुई है। बाजार में उतरने के बाद से इस कार में कंपनी ने दो बदलाव किये। पहली बार 1998 में ही हेडलैंप्स के साथ इसके स्टॉन्स को चौड़ा किया गया। इसके बाद साल 2005 में कार के डिजाइन को थोड़ा बेहतर बना कर इसमें नया डैशबोर्ड दिया गया।
दूसरी तरफ बीएसई में शुक्रवार को मारुति सुजुकी का शेयर 19.45 रुपये या 0.29% की हल्की गिरावट के साथ 6,705.25 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 10,000.00 रुपये और निचला स्तर 6,501.65 रुपये का रहा है। इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 2,02,552.23 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख