शेयर मंथन में खोजें

यूएसएफडीए ने जारी की एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) के संयंत्र के लिए टिप्पणियाँ

अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) के एक संयंत्र के लिए टिप्पणियाँ (Observations) जारी की हैं।

यूएसएफडीए ने कंपनी के पनेलाव, गुजरात में स्थित सामान्य मौखिक ठोस फॉर्मूलेशन संयंत्र के लिए फॉर्म 483 के साथ ये प्रक्रियात्मक टिप्पणियाँ जारी की हैं। यूएसएफडीए ने 22 से 25 अक्टूबर के दौरान कंपनी के इस संयंत्र का पूर्व-अनुमोदन निरीक्षण किया था। फॉर्म 483 जारी होने पर एलेम्बिक फार्मा ने कहा है कि मामले में कंपनी व्यापक सुधारात्मक कार्रवाई रिपोर्ट प्रदान करेगी।
इससे पहले बीएसई में शुक्रवार को एलेम्बिक फार्मा का शेयर 4.55 रुपये या 0.83% की मजबूती के साथ 551.10 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 747.25 रुपये और निचला स्तर 493.50 रुपये का रहा है। इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 62,080.60 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख