शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई (SBI) खाताधारक एटीएम से एक दिन में निकाल सकेंगे 20,000 रुपये

एटीएम से पैसे निकालने के लिए एसबीआई (SBI) के नये नियम 31 अक्टूबर से लागू होने जा रहे हैं।

देश के सबसे बड़े बैंक के खाताधारक क्लासिक और मेस्ट्रो डेबिट कार्ड से दैनिक 20,000 रुपये की ही निकासी कर सकेंगे। अब तक यह सीमा 40,000 रुपये प्रति दिन है। बाकी एसबीआई डेबिट कार्ड पर दैनिक निकासी सीमा में कोई बदलाव नहीं होगा। बैंक के गोल्ड और प्लैटिनम डेबिट कार्ड से क्रमश: निकासी सीमा 50,000 रुपये और 1 लाख रुपये बरकरार रहेगी। हालाँकि क्लासिक और मेस्ट्रो डेबिट कार्डधारक उच्च श्रेणी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में शुक्रवार को एसबीआई का शेयर 1.55 रुपये या 0.62% की कमजोरी के साथ 248.10 रुपये पर बंद हुआ। बैंक के 52 हफ्तों का शिखर 351.50 रुपये और निचला स्तर 232.00 रुपये का रहा है। इस समय एसबीआई की बाजार पूँजी 2,21,419.02 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख