शेयर मंथन में खोजें

बेहतर नतीजों के सहारे 13% से अधिक उछला डिविस लैब (Divis Lab) का शेयर

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2018 की समान तिमाही में डिविस लैब (Divis Lab) का मुनाफा 92.3% अधिक रहा।

206.8 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 397.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 890.20 करोड़ रुपये से 44.3% की बढ़त के साथ 1,285 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का एबिटा 85.5% बढ़ कर 514.13 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 887 आधार अंकों की बढ़ोतरी के साथ 40% रहा।
डिविस लैब के नतीजों पर ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा है कि हर मामले में कंपनी के वित्तीय परिणाम अनुमान से बेहतर रहे। साल दर साल आधार पर ही कंपनी की अन्य आमदनी 33.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 80 करोड़ रुपये और विदेशी मुद्रा लाभ 11 करोड़ रुपये की तुलना में 53 करोड़ रुपये रहा।
शनिवार को नतीजों की घोषणा के बाद आज डिविस लैब के शेयर में जबरदस्त मजबूती दिख रही है।
बीएसई में डिविस लैब का शेयर 1,253.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,325.00 रुपये पर खुल कर 1,433.35 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। पौने 11 बजे के करीब यह 164.10 रुपये या 13.09% की तेजी के साथ 1,418.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख