शेयर मंथन में खोजें

6.5% से ज्यादा उछला ग्रैन्यूल्स इंडिया (Granules India) का शेयर

प्रमुख दवा कंपनी में ग्रैन्यूल्स इंडिया (Granules India) के शेयर में आज 6% से अधिक की तेजी देखने को मिल रही है।

अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने वर्जीनिया (अमेरिका) में स्थित ग्रैन्यूल्स इंडिया की सहायक इकाई ग्रैन्यूल्स फार्मा का निरीक्षण पूरा कर लिया है। कंपनी को इस दौरान यूएसएफडीए ने दो फॉर्म 483 टिप्पणयाँ दी हैं। 22 से 26 अक्टूबर के दौरान पूरा किया गया यह पूर्व अनुमोदन निरीक्षण था। ग्रैन्यूल्स फार्मा ने इसी सप्ताह के भीतर टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देने की बात कही है। हालाँकि इस खबर का ग्रैन्यूल्स इंडिया के शेयर पर उल्टा ही असर देखने को मिल रहा है।
बीएसई में ग्रैन्यूल्स इंडिया का शेयर 92.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 92.50 रुपये पर खुल कर 98.95 रुपये के शिखर तक चढ़ा। सवा 11 बजे के करीब यह 6.10 रुपये या 6.63% की तेजी के साथ 98.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख