शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी

दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) को मेटोप्रोलोल ईआर (Metoprolol ER) टैबलेट के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

मेटोप्रोलोल ईआर एक अन्य दवा कंपनी एरालेज फार्मा (Aralez Pharma) की टॉपरोल (Toprol) का जेनेरिक संस्करण (Generic Version) है। इस दवा का इस्तेमाल उच्च रक्तचाप, रक्तचाप को कम करने, एंजाइना पेक्टोरिस और हृद्य के काम करना बंद कर देने की स्थिति में किया जाता है।
इस खबर का सिप्ला के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। बीएसई में सिप्ला का शेयर 603.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 604.00 रुपये पर खुल कर 629.25 रुपये के शिखर तक चढ़ा। 1 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 24.55 रुपये या 4.00% की तेजी के साथ 627.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख