शेयर मंथन में खोजें

नैटको फार्मा (Natco Pharma) करेगी शेयरों की वापस खरीद पर विचार

05 नवंबर को प्रमुख दवा कंपनी नैटको फार्मा (Natco Pharma) के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है।

उस बैठक में 30 सितंबर को समाप्त हुई तिमाही और छमाही के वित्तीय नतीजों के साथ-साथ कंपनी के इक्विटी शेयरों को वापस खरीदने (Buyback) पर विचार किया जायेगा। इस खबर का नैटको फार्मा के शेयर पर काफी असर पड़ा है।
बीएसई में नैटको फार्मा का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 703.25 रुपये पर खुला। 11 बजे तक लाल रेखा से नीचे कारोबार करने के बाद इसमें एक तीखी उछाल दर्ज की गयी। इसके बाद पौने 1 बजे के करीब यह 744.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 34.45 रुपये या 4.90% की तेजी के साथ 737.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में नैटको फार्मा के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,061.95 रुपये और निचला स्तर 637.40 रुपये रहा है। बता दें कि पिछले 12 महीनों में कंपनी का शेयर 30% गिर चुका है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख