शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने हरियाणा में स्थापित किया 12वाँ वॉटर एटीएम

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने हरियाणा के सरहौल गाँव में नया वॉटर एटीएम शुरू किया है।

यह राज्य में कंपनी द्वारा लगाया गया 12वाँ वॉटर एटीएम है, जिससे ग्रामिणों को पीने का साफ पानी मिलता है। मारुति ने देश भर में पहले ही 26 ऐसे एटीएम लगाये हैं, जिनके जरिये 10,500 से ज्यादा परिवारों को पीने योग्य पानी मिल रहा है।
मारुति के समर्थन से एटीएम को वाटरलाइफ इंडिया स्थापित करती है, जबकि नये एटीएम के लिए पानी और बिजली गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) मुहैया करवायेगी। ग्रामीण लोगों एटीएम से केवल 35 पैसे प्रति लीटर पर स्वच्छ जल मिलेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 6,705.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 6,748.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में मारुति का शेयर उतार-चढ़ाव के बीच अधिकतर हरे निशान में रहा है। 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 59.70 रुपये या 0.89% की तेजी के साथ 6,764.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में मरुति सुजुकी के शेयर का सर्वाधिक भाव 10,000.00 रुपये और निचला स्तर 6,501.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख