शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) के मुनाफे में 85.1% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू कारोबारी साल की समान तिमाही में टाटा पावर (Tata Power) के मुनाफे में 85.1% की वृद्धि हुई है।

कंपनी ने 212.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 393.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। 274 करोड़ रुपये की नियामक आय से टाटा पावर के मुनाफे को सहारा मिला। वहीं कंपनी की शुद्ध आमदनी 6,8873.7 करोड़ रुपये से 6.7% अधिक 7,332.6 करोड़ रुपये रही। गौरतलब है कि टाटा पावर के नतीजों जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे।
हालाँकि लाभ-आमदनी में बढ़ोतरी के बावजूद टाटा पावर का एबिटा 4.5% की गिरावट के साथ 1,725.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 280 आधार अंकों की गिरावट के साथ 23.5% रह गया। विश्लेषकों ने कंपनी के एबिटा के लिए 1,680 करोड़ रुपये और 21.8% एबिटा मार्जिन का अनुमान लगाया था।
दूसरी तरफ बीएसई में टाटा पावर का शेयर 68.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 69.50 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में कंपनी का शेयर उतार-चढ़ाव के बीच अधिकतर हरे निशान में रहा है। 86.15 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 8.75 रुपये या 12.69% की तेजी के साथ 77.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में टाटा पावर के शेयर का सर्वाधिक भाव 101.75 रुपये और निचला स्तर 59.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख