शेयर मंथन में खोजें

प्रोविजन में गिरावट से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) को हुआ इस बार लाभ

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) को 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 139.03 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

इसके मुकाबले बैंक को पिछले साल की समान अवधि में 1,530.72 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। हालाँकि जानकारों ने इस बार भी बैंक के लिए 93.7 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान लगाया था। बैंक के प्रोविजन 53.4% की जबरदस्त गिरावट के साथ 1,655.55 करोड़ रुपये के रह गये।
इसी दौरान यूनियन बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 7.4% की बढ़त के साथ 2,493 करोड़ रुपये रही। हालाँकि सालाना आधार पर बैंक का सकल एनपीए अनुपात 12.62% से बढ़ कर 15.74% हो गया, मगर यह पिछली तिमाही में 16.00% रहा था। साथ ही शुद्ध एनपीए अनुपात देखें यह 8.42% रहा, जो ठीक पिछली तिमाही में 8.70% था।
बीएसई में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 62.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 63.00 रुपये पर खुला। सुबह से ही इसका रुख ऊपर की ओर रहा। 70.25 रुपये का शिखर छूने के बाद अंत में यह 7.55 रुपये या 12.14% की उछाल के साथ 69.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का सर्वाधिक भाव 191.50 रुपये और निचला स्तर 61.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख