शेयर मंथन में खोजें

मुनाफे में वृद्धि से उछला जस्ट डायल (Just Dial) का शेयर

साल दर साल आधार पर 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में जस्ट डायल (Just Dial) के मुनाफे में 29.1% की बढ़त हुई।

2017 की समान अवधि में कमाये गये 37.46 करोड़ रुपये के मुकाबले जस्ट डायल का मुनाफा 48.38 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 194.5 करोड़ रुपये से 13.6% बढ़ कर 221 करोड़ रुपये हो गयी। बता दें कंपनी के तिमाही नतीजे जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे। बाजार जानकारों ने कंपनी के 40 करोड़ रुपये के मुनाफे और 217 करोड़ रुपये की आमदनी का अनुमन लगाया था।
सालाना आधार पर ही जस्ट डायल का एबिटा 45.2% बढ़ कर 58 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 566 आधार अंक सुधर कर 26% रहा। साथ ही कंपनी की साइट पर ट्रैफिक तिमाही आधार पर 4.8% और सालाना आधार पर 25% की बढ़त के साथ 13.13 करोड़ पर पहुँच गया। साल दर साल आधार पर कुल सक्रिय लिस्टिंग 20% अधिक 2.38 करोड़ और सवेतन अभियान 7% की बढ़ोतरी के साथ 4,70,620 रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में जस्ट डायल का शेयर 455.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 467.00 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 507.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 12 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 29.70 रुपये या 6.52% की बढ़त के साथ 485.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख