शेयर मंथन में खोजें

दोगुने से अधिक रहा देना बैंक (Dena Bank) का घाटा

एनपीए में जोरदार बढ़ोतरी के कारण 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में देना बैंक (Dena Bank) को 416.70 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान तिमाही में बैंक को 185.02 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में यह 721.71 करोड़ रुपये के घाटे में रहा था। वहीं इसकी शुद्ध ब्याज आमदनी 600.67 करोड़ रुपये से 20.8% बढ़ कर 725.6 करोड़ रुपये हो गयी। हालाँकि इसकी कुल आमदनी 2,608.83 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.75% घट कर 2,537.01 करोड़ रुपये रह गयी।
गौरतलब है कि 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में देना बैंक की सकल एनपीए 13,201.27 करोड़ रुपये (17.23%) के मुकाबले 16,140.39 करोड़ रुपये (23.64%) और शुद्ध एनपीए 7,510.97 करोड़ रुपये (10.61%) से बढ़ कर 6,902.38 करोड़ रुपये (11.70%) की रही। साथ ही इसके प्रोविजन 736.56 करोड़ रुपये की तुलना में 867.83 करोड़ रुपये के हो गये।
कमजोर नतीजों के बावजूद देना बैंक के शेयर में मजबूती है। बीएसई में बैंक का शेयर 15.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 15.75 रुपये पर खुल कर सवा 1 बजे के करीब 17.05 रुपये के शिखर तक चढ़ा। 2 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 0.55 रुपये या 3.53% की बढ़त के साथ 16.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख