शेयर मंथन में खोजें

16.2% घटा इमामी (Emami) का तिमाही मुनाफा

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एफएमसीजी कंपनी इमामी (Emami) के मुनाफे में 16.2% की गिरावट आयी।

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 98.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ घट कर 82.7 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि कंपनी की शुद्ध आमदनी 627.93 करोड़ रुपये की तुलना में सपाट 628.02 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का एबिटा 5.9% की गिरावट के साथ 189.4 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.90% गिर कर 30.2% रह गया।
साल दर साल आधार पर इमामी की घरेलू कारोबार में 4% की गिरावट हुई, जिसके लिए जानकारों ने 3-5% की गिरावट का अनुमान लगाया था।
दूसरी तरफ बीएसई में इमामी का शेयर 400.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 401.00 रुपये पर खुल कर सत्र के दौरान 416.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अंत में यह 3.10 रुपये या 0.77% की बढ़त के साथ 403.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख