शेयर मंथन में खोजें

अनुमानों से बेहतर रहे टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के वित्तीय नतीजे

तिमाह दर तिमाही आधार पर आईटी सेवा प्रदाता टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के मुनाफे में 18.5% की वृद्धि दर्ज की गयी है।

कंपनी ने अप्रैल-जून में 898 करोड़ रुपये के मुकाबले जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,064 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसी कंपनी की शुद्ध आमदनी 8,276 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.3% बढ़ोतरी के साथ 8,630 करोड़ रुपये हो गयी। साल दर साल आधार पर देखें तो कंपनी के मुनाफे में 27.3% और आमदनी में 13.5% की वृद्धि हुई।
साथ ही टेक महिंद्रा का एबिटा सालाना आधार पर 46.4% अधिक 1,619 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 430 आधार सुधर कर 18.8% रहा।
डॉलर में देखें तो कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 15.6% की बढ़ोतरी के साथ 14.49 करोड़ डॉलर और आमदनी 3.3% अधिक 121.82 करोड़ डॉलर रही। इसके अलावा 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 5 करोड़ डॉलर वाला 1 ग्राहक, 50 लाख डॉलर वाले 3 और 10 लाख डॉलर वाले 11 ग्राहक कंपनी से जुड़े।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने टेक महिंद्रा के नतीजों को अपने अनुमानों से बेहतर बताया है। ब्रोकिंग फर्म ने कहा है कि कंपनी की आमदनी अनुमान के अनुसार रही, जबकि एबिटा और मुनाफा उम्मीद से बेहतर रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर 664.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 661.90 रुपये पर खुल कर सत्र के दौरान 692.10 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अंत में यह 19.35 रुपये या 2.91% की बढ़त के साथ 683.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख