शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) से आठ टिप्पणियाँ

प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) को अमेरिकी दवाई नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने इसके दुवदा, विशाखापट्टनम में स्थित संयंत्र के लिए आठ टिप्पणियाँ दी हैं।

यूएसएफडीए ने डॉ रेड्डीज के इस सयंत्र का निरीक्षण 22 अक्टूबर को शुरू किया था। कंपनी को 8 टिप्पणियों सहित फॉर्म 483 सौंपा गया है। बता दें कि यूएसएफडीए से टिप्पणी प्राप्त करने वाली कंपनियों को 15 दिनों में सुधारात्मक और निवारक कार्य योजना के साथ लिखित में जवाब देना होता है।
इस खबर का डॉ रेड्डीज का शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा। बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,597.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 2,450.05 रुपये पर खुला। गिरावट के साथ शुरुआत के बाद यह शेयर कमजोर स्थिति में बना हुआ है। कंपनी के शेयरों में सुबह पौने 10 बजे के करीब 145.65 रुपये या 5.61% की कमजोरी के साथ 2,452.05 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख