शेयर मंथन में खोजें

टाटा ग्लोबल बेवरेजेज (Tata Global Beverages) के मुनाफे में 19% इजाफा

2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा ग्लोबल बेवरेजेज (Tata Global Beverages) ने 183.96 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

यह पिछले साल की समान तिमाही में कमाये गये 154.49 करोड़ रुपये के मुनाफे से 19.07% अधिक है। कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,692.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.1% अधिक 1,760.9 करोड़ रुपये रही। लाभ और आमदनी में बढ़त के बावजूद टाटा ग्लोबल का एबिटा 22.1% घट कर 166.7 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 318 आधार अंक गिर कर 9.5% रह गया। जानकारों का मानना है कि साथी कंपनियों और संयुक्त उद्यमों के अधिक के लाभ के सहारे टाटा ग्लोबल का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा।
टाटा ग्लोबल के ब्रांडेड व्यापार में 3.4% की वृद्धि दर्ज की गयी। इसमें कॉफी व्यापार में 4.6% और चाय कारोबार में 3.3% की बढ़त हुई। वहीं टाटा ग्लोबल का गैर-ब्रांडेड कारोबार 6.2% बढ़ा।
हालाँकि सकारात्मक नतीजों के बावजूद टाटा ग्लोबल बेवरेजेज का शेयर कमजोर स्थिति में है। बीएसई में टाटा ग्लोबल का शेयर 226.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 220.00 रुपये पर खुला। गिरावट के साथ शुरुआत के बाद टाटा ग्लोबल का शेयर कमजोर स्थिति में बना हुआ है। सवा 10 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 11.80 रुपये या 5.20% की कमजोरी के साथ 215.10 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख