शेयर मंथन में खोजें

एनपीए में सुधार से बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के मुनाफे में बढ़त

2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के मुनाफे में 19.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

2017 की समान अवधि में 355.36 करोड़ रुपये के मुकाबले बैंक ने 425.38 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। गौरतलब है कि बैंक का एनपीए के लिए प्रोविजन 1,847 करोड़ रुपये से 20.57% घट कर 1,467 करोड़ रुपये का रह गया, जिसका बैंक के मुनाफे पर सकारात्मक असर पड़ा। इस बीच बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 3,720 करोड़ रुपये से 20.75% की वृद्धि के साथ 4,492 करोड़ रुपये, ऑपरेटिंग आमदनी 5,457 करोड़ रुपये से 7.09% बढ़ कर 5,844 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग मुनाफा 3,042 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.31% की बढ़ोतरी के साथ 3,082 करोड़ रुपये रहा।
साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा का शुद्ध एनपीए अनुपात 4.86% रहा, जो ठीक पिछली तिमाही में 5.40% और 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 5.05% रहा था। सालाना आधार पर बैंक ऑफ बड़ौदा का शुद्ध ब्याज मार्जिन 2.34% की तुलना में 2.61%, घरेलू जमा 8.17% की बढ़त के साथ 4,84,158 करोड़ रुपये और घरेलू एडवांस 20.37% अधिक 3,37,664 करोड़ रुपये की रही। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 11.88% रहा, जो नियामक मानदंड के मुकाबले अधिक है।
बैंक के तिमाही नतीजों को आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बेहतर बताया है। बैंक का मुनाफा ब्रोकिंग फर्म के अनुमान से अधिक बढ़ा।
दूसरी तरफ बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 110.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 114.80 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद बैंक का शेयर सकारात्मक स्थिति में बना हुआ है। पौने 11 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 1.30 रुपये या 1.18% की तेजी के साथ 111.30 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख