शेयर मंथन में खोजें

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) के अधिग्रहण के लिए आईएचएच हेल्थकेयर को सीसीआई की मंजूरी

खबरों के अनुसार फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) के अधिग्रहण के लिए आईएचएच हेल्थकेयर (IHH Healthcare) को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी मिल गयी है।

सौदा पूरा होने से पहले यह अंतिम मंजूरी लंबित थी। आईएचएच हेल्थकेयर मलेशिया में स्थित एशिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कंपनी है। करार के तहत आईएचएच 4,000 करोड़ रुपये में 170 रुपये प्रति के भाव पर फोर्टिस शेयर खरीद कर 31% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।
बता दें कि सौदा पूरा होने पर आईएचएच हेल्थकेयर के पास फोर्टिस की न्यूनतम 31.1% और अधिकतम 57.1% इक्विटी हिस्सेदारी होगी। आईएचएच, फोर्टिस हेल्थकेयर की सूचीबद्ध सहायक कंपनी फोर्टिस मालार अस्पताल में 26% इक्विटी ब्याज हासिल करने के लिए एक अनिवार्य निविदा प्रस्ताव पेश करेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर 133.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 137.65 रुपये पर खुला। शुरुआत से ही फोर्टिस का शेयर मजबूत स्थिति में बना हुआ है। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 7.10 रुपये या 5.30% की तेजी के साथ 141.00 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख