शेयर मंथन में खोजें

41% घटा ल्युपिन (Lupin) का शुद्ध लाभ

दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) ने 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

पिछले साल की समान अवधि में रहे 456.87 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 41.25% की गिरावट के साथ 268.45 करोड़ रुपये रह गया। वहीं ल्युपिन की शुद्ध आमदनी 3,951.96 करोड़ रुपये के मुकाबले सपाट 39,51.06 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कंपनी का एबिटा 35.6% की गिरावट के साथ 549.64 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 768 आधार अंक घट कर 13.9% रह गया। ल्युपिन के नतीजों को आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कमजोर कहा है।
क्षेत्रीय आमदनी पर नजर डालें तो ल्युपिन का उत्तरी अमेरिका में कारोबार 8.3% की बढ़त के साथ 1,248.7 करोड़ रुपये, यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका में व्यापार 6.9% की बढ़त के साथ 294.9 करोड़ रुपये और लेटिन अमेरिका में 4.6% बढ़ कर 146 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की फॉर्म्युलेशन बिक्री साल दर साल आधार पर ही 1.5% की गिरावट के साथ 1,192.4 करोड़ रुपये रही। 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने आरऐंडडी पर 375.8 करोड़ रुपये का व्यय किया, जो बिक्री का 9.7% है।
उधर बीएसई में ल्युपिन का शेयर 876.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 880.00 रुपये पर खुला। पौने 3 बजे तक एक सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद यह एक तीखी उछाल के साथ 914.00 रुपये तक चढ़ा। अंत में ल्युपिन का शेयर 12.45 रुपये या 1.42% की मजबूती के साथ 888.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख